शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra and Parineeti Chopra to dub for hindi version of Frozen 2
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (14:16 IST)

Frozen-2 के हिन्दी वर्जन में आवाज देंगी परिणीति और प्रियंका चोपड़ा, 22 नवंबर को होगी रिलीज

Frozen-2 के हिन्दी वर्जन में आवाज देंगी परिणीति और प्रियंका चोपड़ा, 22 नवंबर को होगी रिलीज - Priyanka Chopra and Parineeti Chopra to dub for hindi version of Frozen 2
कई बॉलीवुड सिबलिंग्स फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आए हैं। ‘यमला पगला दीवाना’ में सनी देओल-बॉबी देओल, ‘हेलो ब्रदर’ में सलमान-अरबाज, ‘मेला’ में आमिर-फैजल, ‘काबिल’ में रोनित रॉय-रोहित रॉय, ‘कुछ कुछ होता है’ में रानी मुखर्जी-काजोल, ‘फरेब’ में शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी ने साथ काम किया है। इस लिस्ट में एक और बहनों की जोड़ी का नाम जुड़ने वाला है। प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में साथ काम करने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिये दी है।
 
हालांकि, चोपड़ा सिस्टर्स बाकियों की तरह स्क्रीन पर नजर नहीं आएंगी, बल्कि आप दोनों बहनों की सिर्फ आवाज सुन सकेंगे। प्रियंका और परिणीति हॉलीवुड की एनिमेशन फिल्म ‘फ्रोजन-2’ के हिन्दी वर्जन में अपनी आवाज देंगी। प्रियंका फिल्म में एल्सा की आवाज बनेंगी जबकि परिणीति एना को अपनी आवाज दे रही हैं। ‘फ्रोजन-2’ हिन्दी में 22 नवम्बर 2019 को रिलीज होगी।
 
प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर कर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मिमी और टिशा अब एल्सा और एना हैं। चोपड़ा सिस्टर्स एक साथ आ रही हैं डिजनी की फ्रोजन 2 में। अब और इंतजार नहीं करना होगा हमें देखने के लिए.... मेरा मतलब है हमें सुनने के लिए, हम ला रहे हैं इन अनोखे और दमदार किरदारों की जिंदगी हिन्दी में। फ्रोजन-2 आ रही है 22 नवम्बर को।”

 
‘फ्रोजन-2’ डिजनी पिक्चर्स की सुपरहिट फिल्म ‘फ्रोजन’ का सीक्वल है। फिल्म में एना, एल्सा, क्रिस्टॉफ और ओलाफ क्वीन एल्सा के मैजिकल पावर का पता लगाएंगे। फिल्म का डायरेक्शन जेनिफन ली और क्रिस बक ने किया है। फिल्म के इंग्लिश वर्जन में एल्सा को इडिना मेन्जेल और एना को क्रिस्टेन बेल ने आवाज दी है।
ये भी पढ़ें
complete और finish में क्या अंतर है? : जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप