शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Pooja Mishra Sonakshi Sinha Bigg Boss5
Written By

पूजा मिश्रा का शारीरिक उत्पीड़न, सोनाक्षी सिन्हा पर आरोप

पूजा मिश्रा का शारीरिक उत्पीड़न, सोनाक्षी सिन्हा पर आरोप - Pooja Mishra Sonakshi Sinha Bigg Boss5
बिग बॉस 5 का हिस्सा रह चुकी पूजा मिश्रा ने कुछ वर्ष पहले ईशा कोप्पिकर और उनके पति पर आरोप लगाया था कि वे उनके खिलाफ साजिश कर कर रहे हैं। हाल ही में वे उदयपुर थीं और उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पूजा ने इसके लिए सोनाक्षी सिन्हा, उनकी मां पूनम सिन्हा, ईशा कोप्पिकर के पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ही पूजा के खिलाफ साजिश की। ये सब उनके आदमियों द्वारा ही किया धरा है। 
 
क्या हुआ पूजा के साथ
पूजा उदयपुर में फाइव स्टार होटल में रूकी थी। वे एक कैलेंडर शूट के सिलसिले में यहां आई हुई हैं। पूजा के मुताबिक रात को जब वे होटल पहुंची तो उन्हें ड्रिंक्स ऑफर की गई जो उन्होंने ले ली। उस ड्रिंक्स में ड्रग्स मिली हुई थी। रूम में पहुंचते ही उन्हें नींद आ गई। सुबह उठने पर उन्हें अहसास हुआ कि नींद में उनका किसी ने शारीरिक उत्पीड़न किया है। 
 
सोनाक्षी क्यों पीछे है पड़ी?
पूजा ने आईपीसी की धारा 354 और 379 के तहत मामला दर्ज कराया है और पूजा ‍की मेडिकल जांच कराई है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सोनाक्षी और उनकी मां पर पूजा ने आरोप क्यों लगाया है इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। यह भी पूजा स्पष्ट नहीं कर पाई हैं कि सोनाक्षी उनके पीछे क्यों पड़ी हैं।