शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Parineeti Chopra, Sushant Singh Rajput
Written By

फिर सुशांत के साथ परिणीति का रोमांस

फिर सुशांत के साथ परिणीति का रोमांस - Parineeti Chopra, Sushant Singh Rajput
परिणीति चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर फिर से सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इसके पहले दोनों ने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में साथ काम किया था। परिणीति और सुशांत, होमी अडजानिया की आगामी फिल्म 'तकदुम' में साथ दिखेंगे।
परिणीति चोपड़ा ने टि्वटर पर लिखा, "इसको लेकर काफी उत्साहित हूं। होमी की 'तकदुम' मेरी अगली फिल्म है, जिसमें एसएसआर (सुशांत सिंह राजपूत) भी हैं।' 
 
सुशांत ने भी फिल्म की कहानी के विषय में एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "यह एक ऐसी लड़की के बारे में है, जिसकी आंखों में आकाश है और एक ऐसा लड़का जिसकी एकमात्र ख्वाहिश उस आकाश को छूने की है।"(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
इस फिल्म में काम कर मजा आ गया : लिसा हेडन