शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. parineeti chopra shared akshay kumar starr kesari new postar
Written By

परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया फिल्म केसरी का खूबसूरत पोस्टर

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म केसरी का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है

परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया फिल्म केसरी का खूबसूरत पोस्टर - parineeti chopra shared akshay kumar starr kesari new postar
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘केसरी’ का सिर्फ एक्शन अवतार देखने को मिला है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खुब पसंद आया है। अब फिल्म से अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की रोमांटिक तस्वीर सामने आई है।


परिणीति चोपड़ा ने ‘केसरी’ की यह बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। अब तक सामने आईं ज्यादातर तस्वीरों और वीडियो में अक्षय कुमार का एक्शन अवतार देखने को मिला था। अब इस तस्वीर में परिणीति और अक्षय का रोमांस देखने को मिला है। 
 
कुछ दिन पहले भी परिणीति चोपड़ा ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह पंजाबी कुड़ी के रूप में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। परिणिती चोपड़ा का देसी पंजाबी लड़की का लुक किसी का भी दिल चुराने के लिए काफी है।
 
केसरी 1897 में हुई सारागढ़ी की लड़ाई पर बेस्ड है। सारागढ़ी की लड़ाई में रेजिमेंट के 21 सिख सैनिकों ने 10,000 अफगानियों का बहादुरी से सामना किया था। अक्षय कुमार ने फिल्म में ईशर सिंह का किरदार निभाया है जिन्होंने इस लड़ाई में हिस्सा लिया था। फिल्म 21 मार्च को रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें
फोटोग्राफ : फिल्म समीक्षा