शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. parineeti chopra reaction on priyanka chopra and nick jonas divorce news
Written By

प्रियंका और‍ निक के तलाक की खबर पर सामने आया परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन

प्रियंका और‍ निक के तलाक की खबर पर सामने आया परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन - parineeti chopra reaction on priyanka chopra and nick jonas divorce news
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक इंटरनेशनल मैगजीन ने अपने आर्टिकल में लिखा कि प्रियंका और निक का शादी के 4 महीने बाद ही तलाक होने जा रहा है। तलाक की खबरों के बाद हाल ही में प्रियंका ने इस पर बयान दिया था और कहा था कि ये सब बकवास खबरें हैं। वहीं अब इसी पर प्रियंका की बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस पर अपना रिएक्शन सामने आया है।

परिणीति ने इस आर्टिकल को फेक और बकवास बताया है। परिणीति का कहना है कि 'ये बहुत ही बकवास आर्टिकल है लेकिन मेरा जो भी रिएक्शन है वो परिवार के बीच ही रहेगा। मुझे इस बारे में बात करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये पब्लिक के लिए नहीं है। जो होगा हमारी फैमिली के बीच ही होगा।
 
परिणीति ने कहा, प्र‍ियंका के तलाक के आर्ट‍िकल पर क्या कहूं। कोई रिएक्शन देना होता तो मैं ट्वीट कर देती। लेकिन पूरी दुनिया जानती है ये सब झूठ है। इसमें मैं क्या कहूं।
प्रियंका और निक के तलाक की खबरें एक मैगजीन ने लिखते हुए कहा था, 36 साल की एक्ट्रेस और 26 साल के निक जोनास के प्रेम संबंधों में खटास देखने को मिल रही है। शादी के बाद दोनों को एक दूसरे की सही पर्सनैलिटी का अंदाजा हो पा रहा है। निक प्रियंका के अत्यधिक खर्चीले स्वभाव के कारण परेशान हैं। जोनस फैमिली प्र‍ियंका चोपड़ा के लाइफस्टाइल से परेशान है।
ये भी पढ़ें
समंदर में शिबानी दांडेकर संग प्यार के गोते लगाते नजर आए फरहान अख्तर, तस्वीरें वायरल