मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Parineeti Chopra, Nach Baliye, Meri Pyaari Bindu
Written By

नच बलिए ने परिणीति चोपड़ा को उलझाया

नच बलिए ने परिणीति चोपड़ा को उलझाया - Parineeti Chopra, Nach Baliye, Meri Pyaari Bindu
टीवी शो के निर्माता इसी ताक में रहते हैं कि कोई नामी हीरो या हीरोइन अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहा हो तो उसे लपक कर अपने शो में जज बना दें। इससे उनके शो की चमक बढ़ जाती है और स्टार कलाकार इसलिए राजी हो जाता है कि इस बहाने वो लोगों की निगाह में बना रहेगा। पैसे भी कम ले लेता है। 


 
परिणीति चोपड़ा की हालत इन दिनों ऐसी ही है। वजन कम करने और ग्लैमरस फोटो ‍शूट कराने के बावजूद करियर जहां का तहां है। सिवाय यशराज फिल्म्स के उन्हें कोई काम नहीं दे रहा है। इसी बैनर की फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' उनके हाथ में है। बाकी से तो सिर्फ बात चल रही है। 


 
सुनने में आया है कि परिणीति को नच बलिए नामक डांस शो में जज बनने का ऑफर दिया गया है। यह डांस शो प्रसिद्ध है और इसकी सीजन आठ शुरू होने जा रहा है। परिणीति के आने से शो की टीआरपी बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग जिन्हें डांस की एबीसीडी भी नहीं पता है वे परिणीति को निहारने के बहाने टीवी के सामने बैठ जाएंगे।
 
परिणीति सोच में पड़ गई हैं। यह दुविधा हर कलाकार के सामने आती है जब फिल्मों में उसका करियर थम सा जाता है और पहला ऑफर टीवी से आता है।