• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra celebrated first lohri with in laws after marriage with raghav chaddha
Last Modified: सोमवार, 15 जनवरी 2024 (10:41 IST)

Parineeti Chopra ने ससुराल में राघव संग मनाई पहली लोहड़ी, देखिए तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा ने बीते साल 24 सितंबर को राघव चड्ढा संग शादी रचाई

parineeti chopra celebrated first lohri with in laws after marriage with raghav chaddha - parineeti chopra celebrated first lohri with in laws after marriage with raghav chaddha
हर त्यौहार ससुराल में मना रहीं परिणीति
13 जनवरी को राघव संग मनाई लोहड़ी
जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी परिणीति
 
Parineeti Chopra Lohri Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बीते साल 24 सितंबर को राघव चड्ढा संग शादी रचाई थी। वह इन दिनों अपने पति के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। परिणीति हर तीज-त्योहार अपने ससुराल वालों संग बड़े ही धूमधाम से मना रही हैं। 
 
अब परिणीति ने शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल वालों संग लोहड़ी मनाई है। सोशल मीडिया पर परिणीति की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने परिवार और दोस्तों संग खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
इस खास मौके पर परिणीति ने ब्लैक कलर का फुल-स्लीव टॉप और पैंट कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने प्रिंटेड स्टोल भी कैरी किया। उन्होंने लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया। इसके साथ ही परिणीति ने माथे पर सिन्दूर भी लगाया। 
 
वहीं राघव चड्ढा ब्लैक कलर के कुर्ते पजामे के साथ ब्लैक शॉल पहने दिखे। तस्वीरों में कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।  तस्वीरों में परिणीति और राघव अपनी मां, चाचा पवन सचदेवा और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं। 
 
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 
 
परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मिशन रानीगंज' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आने वाली हैं।  
 
ये भी पढ़ें
Sunny Leone का दिलकश अंदाज, साड़ी पहन ढाया कहर