• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra and raghav chadha to tie the knot on 25 september
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : रविवार, 20 अगस्त 2023 (17:18 IST)

इस दिन राघव चड्ढा की दुल्हन बनेंगी परिणीति चोपड़ा, वेडिंग डेट आई सामने!

इस दिन राघव चड्ढा की दुल्हन बनेंगी परिणीति चोपड़ा, वेडिंग डेट आई सामने! | parineeti chopra and raghav chadha to tie the knot on 25 september
parineeti raghav wedding date: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा अपनी सगाई के बाद से ही सुर्खियों में हैं। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी की तारीख और वेडिंग वेन्यू को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी है। हालांकि कपल ने अभी तक इसके बारे में बात नही की है।
 
वहीं अब परिणीति और राघव की शादी की तारीख को लेकर नई खबर आई है। खबरों के अनुसार दोनों इसी साल 25 सितंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। परिणीति और राघव की शादी की तैयारी में एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही है।
 
ईटाइम्स के रिपोर्ट अनुसार एक सोर्स ने बताया कि यह एक ग्रैंड वेडिंग होगी। परिणीति की टीम ने शादी की तैयारियों को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस अपनी शादी की एक भी डिटेल किसी के साथ शेयर नहीं कर रही हैं। हर चीज को उन्होंने सीक्रेट रखा है। 
 
खबरों के अनुसार परिणीति और राघव की शादी राजस्थान में होगी। दोनों गुरुग्राम में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित करेंगे। इस शादी में परिणीति और राघव के परिवार के अलावा खास दोस्त और बॉलीवुड-राजनीति से जुड़े कई दिग्गज शामिल होंगे। हालांकि अभी तक वेडिंग डेट को लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 
बता दें कि परिणीति और राघव ने 13 मई 2023 को दिल्ली के 'कपूरथला हाउस' में ग्रैंड सेरेमनी में सगाई की थी। परिणीति फिलहाल बॉलीवुड फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya