• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nick jonas reveals that he plans to have a big family with wife priyanka chopra
Written By

प्रियंका चोपड़ा से इतने बच्चे चाहते हैं निक जोनास, फैमिली प्लानिंग पर कही यह बात

प्रियंका चोपड़ा से इतने बच्चे चाहते हैं निक जोनास, फैमिली प्लानिंग पर कही यह बात - nick jonas reveals that he plans to have a big family with wife priyanka chopra
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराने वालीं प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका और उनके पति निक जोनास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका और निक की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं। और इनके फैंस इनके पहले बेबी का इंतजार कर रहे हैं। 

 
इसी बीच निक जोनास ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। निक ने बेबी प्लानिंग को लेकर खुलासा किया है कि वो चाहते हैं उन्हें पत्नी से ढेर सारे बच्चे हों। 
 
दरअसल, हाल ही में निक जोनास ने एक इंटरव्यू में बच्चों की प्लानिंग को लेकर बात की और इसी दौरान उन्होंने इसे लेकर बात की। निक जोनास ने कहा कि वो चाहते हैं कि प्रियंका और उनके ढेर सारे बच्चे हों। इसके साथ ही उन्होंने निक को अपनी लाइफ का बेहद अहम हिस्सा बताया है। उन्होंने बताया कि ये एक बेहद खूबसूरत यात्रा होने जा रही है और वो ढेर सारे बच्चों की उम्मीद करते हैं।
 
निक ने कहा कि वो पत्नी प्रियंका को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं। कुछ ऐसा है, जिसकी वो उम्मीद करते हैं। वो एक-दूसरे का साथ पाकर बेहद खुशनसीब महसूस करते हैं।
 
बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कितने बच्चे चाहती हैं तो उन्होंने कहा था कि वो एक या दो नहीं ढेर सारे बच्चे करना चाहती हैं। 
 
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में देखा गया था। इसमें वो पहली बार राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थीं। 
 
ये भी पढ़ें
संजय दत्त ने मान्यता को गिफ्ट किए करोड़ों के फ्लैट, इस वजह से पत्नी ने किए वापस