शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Neerja, Sonam Kapoor, Neerja Bhanot
Written By

नीरजा भनोट की मां ने सोनम को दिया पीला दुपट्टा!

नीरजा भनोट की मां ने सोनम को दिया पीला दुपट्टा! - Neerja, Sonam Kapoor, Neerja Bhanot
सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' का ट्रेलर खास पसंद किया जा रहा है, जिससे उम्मीद जागी है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है। फिल्म की शूटिंग शुरु करने से पहले टीम नीरजा भनोट की मां और भाई से चंडीगढ़ में मिली। जब नीरजा की मां सोनम से मिलीं तो उन्हें लगा उनकी बेटी आ गई है। नीरजा की मां ने सोनम को पीले रंग का दुपट्टा दिया क्योंकि नीरजा को पीला रंग बहुत पसंद था। 
सोनम दुपट्टा पाकर बहुत खुश हुई और उन्हें गर्व महसूस हुआ। सोनम फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दुप्पटा पहने नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया है। फॉक्स स्टार स्टूडियो फिल्म के निर्माता है। नीरजा, नीरजा भनोट के साहसी बलिदान की कहानी है जिसने पैन एम फ्लाइट 73 पर यात्रियों की जान बचाने के लिए 5 सितंबर 1986 को जान दे दी थी। फिल्म 19 फरवरी 2016 को रिलीज होगी।