गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Naagin, Mouni Roy, Akshay Kumar, Salman Khan
Written By

नागिन मौनी रॉय... सलमान की बजाय अक्षय कुमार के साथ करेंगी पहली फिल्म

नागिन मौनी रॉय... सलमान की बजाय अक्षय कुमार के साथ करेंगी पहली फिल्म - Naagin, Mouni Roy, Akshay Kumar, Salman Khan
नागिन धारावाहिक के जरिये घर-घर मशहूर मौनी रॉय अब बड़े परदे पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। चर्चा थी कि सलमान खान उन्हें बॉलीवुड में लांच करने की सोच रहे हैं, लेकिन सलमान की बजाय वे अक्षय कुमार के साथ अपना करियर शुरू करने जा रही हैं। 
 
अक्षय कुमार 'गोल्ड' नामक एक फिल्म करने जा रहे हैं जिसकी शूटिंग 25 अगस्त से शुरू होगी। मौनी रॉय भी इस शूटिंग में हिस्सा लेंगी। वे एक नए अवतार में दिखाई देंगी क्योंकि फिल्म में लगभग सत्तर वर्ष पुराना समय दिखाया जाएगा। 
 
'गोल्ड' में हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह की कहानी और भारत का ओलिम्पिक में पहला स्वर्ण पदक जीतने की गाथा को दर्शाया जाएगा। यह पदक हॉकी टीम ने 1948 में जीता था। बलबीर सिंह ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अर्जेण्टीना के खिलाफ हैटट्रिक और फाइनल में दो गोल किए थे। 
ये भी पढ़ें
सुहाना खान रहीं ट्यूबलाइट की स्क्रीनिंग में आकर्षण का केन्द्र