बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mouni roy is dating dubai based banker suraj nambiar
Written By
Last Modified: शनिवार, 16 जनवरी 2021 (17:36 IST)

मौनी रॉय की जिंदगी में हुई इस खास शख्स की एंट्री, जल्द बंधेंगी शादी के बंधन में!

मौनी रॉय की जिंदगी में हुई इस खास शख्स की एंट्री, जल्द बंधेंगी शादी के बंधन में! - mouni roy is dating dubai based banker suraj nambiar
साल 2021 की शुरूआत बॉलीवुड के लिए अच्छी रही है। कहीं ‍किसी के घर नन्हा मेहमान आ रहा है तो वहीं कोई शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है। एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल के शादी के बंधन में बंधने की खबर आ रही हैं। वहीं अब ताजा खबरों की माने तो एक्ट्रेस मौनी रॉय भी शादी कर सकती हैं। 

 
खबरों के अनुसार मौनी रॉय ने लॉकडाउन के दौरान दुबई में अपनी बहन, जीजू और उनके बच्चों के साथ बिताया था। इस दौरान मौनी को दुबई के बैंकर सूरज नाम्बिआर से प्यार हो गया है। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
 
खबरों की माने तो मौनी रॉय ने सूरज के साथ अपना रिलेशनशिप इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने सूरज और उनके परिवार के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की थी। इतना ही नहीं उन्होंने सूरज के माता-पिता को मॉम-डैड भी कहा है। 
 
बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मौनी सूरज के पेरेंट्स के साथ बहुत कंफर्टेबल हैं। मौनी सूरज से पहले गौरव चोपड़ा और मोहित रैना को डेट कर चुकी हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मौनी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। 
 
ये भी पढ़ें
स्टैंप ड्यूटी में कटौती के बाद करिश्मा कपूर ने करोड़ों में बेचा अपना आलीशान फ्लैट