शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Malaika Arora Khan, Jhalak Dikhla Jaa, Karan Johar
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 अगस्त 2015 (11:51 IST)

मलाइका जुड़ेंगी झलक दिखला जा से?

मलाइका जुड़ेंगी झलक दिखला जा से? - Malaika Arora Khan, Jhalak Dikhla Jaa, Karan Johar
डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' से करण जौहर का सिर्फ आठ सप्ताह का करार था, जो पूरा हो गया। करण अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं और इसके लिए वे विदेश जाएंगे। करण जौहर की जगह कौन लेगा? 
 
 
फराह खान के नाम की चर्चा थी, लेकिन सूत्रों ने बताया कि मलाइका अरोरा खान का नाम पक्का हो गया है। वे इस शो में बतौर जज करण जौहर की जगह लेंगी। 
 
 
गौरतलब है कि 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' शो को वे करण के साथ ही जज करती आई हैं। मल्लिका के जुड़ने से शो की हॉटनेस बढ़ जाएगी।