• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Madhuri Dixit may contest Lok Sabha elections from BJP ticket
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 16 नवंबर 2023 (16:52 IST)

माधुरी दीक्षित रखेंगी राजनीति में कदम, इस पार्टी से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव!

माधुरी दीक्षित रखेंगी राजनीति में कदम, इस पार्टी से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव! | Madhuri Dixit may contest Lok Sabha elections from BJP ticket
madhuri dixit will enter politics: बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लाखों फैंस के दिल में खास जगह बनाई है। हालांकि शादी के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में कम ही सक्रिय हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्टिंग के बाद माधुरी दीक्षित राजनीति के मैदान में अपनी नई पारी शुरू कर सकती हैं। 
 
बताया जा रहा है कि माधुरी दीक्षित साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगी। वह पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ संपर्क में हैं। माधुरी को नॉर्थ मुंबई या उत्तर पश्चिम मुंबई से टिकट मिल सकता है। 
 
हाल ही में माधुरी दीक्षि‍त को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ स्पॉट किया गया। उनके साथ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी थे। इसके बाद से माधुरी दीक्षित के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं.
 
हालांकि अभी तक माधुरी के सियासी पारी शुरू करने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। माधुरी ने राजनीति में आने और चुनाव लड़ने पर खुद अब तक कुछ नहीं कहा है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'द फ्रीलांसर : द कन्क्लूजन' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस दिन होगी रिलीज