शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kamal R Khan, KRK, Shivaay, Ajay Devgn
Written By

मुश्किल में केआरके... शिवाय लीक करने का आरोप

मुश्किल में केआरके... शिवाय लीक करने का आरोप - Kamal R Khan, KRK, Shivaay, Ajay Devgn
कमाल आर खान लगातार 'शिवाय' के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने दुबई में फिल्म देख ली है और ट्वीटर पर फिल्म की बुराई कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि अजय देवगन से उनका पंगा चल रहा है। 
 
'शिवाय' के मेकर्स ने कमाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म की कुछ क्लिप्स ऑन लाइन लीक कर दी है। कमाल ने यह क्लिप्स माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर शेयर की। हालांकि बाद में उन्होंने इन्हें हटा लिया पर वे मुश्किल में घिर गए हैं। 
रिलायंस एंटरटेनमेंट की ओर से कमाल आर खान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उनकी ओर से कहा गया है कि वे इसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठा रहे हैं और मुंबई में साइबर क्राइम में उनके खिलाफ शिकायत कर दी गई है। 
 
कमाल खान द्वारा शेयर किए गए क्लिप्स का वीडियो मना लिया गया है ताकि इसे सबूत बना कर पेश किया जा सके कि उन्होंने सिनेमाहॉल के अंदर वीडियो बनाया। साथ ही दुबई स्थित सिनेमाघर के खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है। 
 
दूसरी ओर कमाल खान ने ट्वीट किया है कि उन्होंने सिर्फ शिवाय के टाइटल का ही फोटो लिया है। 
ये भी पढ़ें
दिवाली के पहले सलमान के पास होंगी यूलिया