शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. john abraham mumbai saga to be released on ott after theater
Written By
Last Modified: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (11:52 IST)

थिएटर के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी जॉन अब्राहम की 'मुंबई सागा'

थिएटर के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी जॉन अब्राहम की 'मुंबई सागा' - john abraham mumbai saga to be released on ott after theater
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'मुंबई सागा' को लेकर चर्चा में हैं। जॉन और इमरान की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'मुंबई सागा' इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर में रिलीज होने के बाद काफी समय से फिल्म की डिजिटल रिलीज की चर्चा चल रही थी।

 
अब जानकारी सामने आ रही है कि यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आज यानी 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। अमेजन प्राइम वीडियो ने 'मुंबई सागा' के डिजिटल रिलीज की घोषणा की है। फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
 
खबरों के मुताबिक, भारत सहित 240 देशों में फिल्म को 27 अप्रैल, 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने कहा, मेरे लिए 'मुंबई सागा' एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट है। अमेजन प्राइम वीडियो जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर डिजिटल रिलीज से हमें दर्शकों के व्यापक सेट तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
 
संजय ने बताया कि उन्हें भरोसा है कि फिल्म दुनियाभर के सिनेमा जगत के प्रशंसकों को पसंद आएगी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 240 देशों के दर्शक देख पाएंगे। फिल्म 'मुंबई सागा' एक नया और ताजा एक्शन ड्रामा है, जिसमें जॉन और इमरान पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखे हैं। इन दोनों कलाकारों को पहले कभी इस अवतार में नहीं देखा गया है।
 
जॉन ने फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा, फिल्म मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फिल्म देखने वाले प्रशंसकों की प्रतिक्रिया से मैं खुश हूं। 'मुंबई सागा' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी और दुनियाभर में हमारी मेहनत को साझा करने की यह भावना अद्भुत है। 'जिंदा' और 'शूटआउट एट वडाला' में साथ काम करने के बाद संजय के साथ 'मुंबई सागा' मेरा तीसरा प्रोजेक्ट है।
 
संजय के निर्देशन की यह फिल्म टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता (व्हाइट फेदर फिल्म्स) और संगीता अहीर के समर्थन से निर्मित हुई है। इसमें काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और प्रतीक बब्बर अहम भूमिकाओं में दिखे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट को भी संजय ने ही लिखा है।
 
फिल्म में जॉन को मुंबई के एक गैंगस्टर की भूमिका में देखा गया है। वहीं, हाशमी एक पुलिसवाले की भूमिका निभाते हुए दिखे हैं। इस फिल्म में जॉन को अमर्त्य राव नामक गैंगस्टर की भूमिका में देखा गया है। वहीं, इमरान सीनियर इंस्पेक्टर विजय सावरकर के किरदार नजर आए हैं।
 
ये भी पढ़ें
सैफ अली खान के हाथ लगा एक और दमदार प्रोजेक्ट, निभाएंगे होमी भाभा का किरदार!