• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. is ekta kapoor going to marry with tanveer bookwala share photo on instagram
Written By
Last Modified: बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (12:42 IST)

क्या शादी करने जा रही हैं एकता कपूर? इस तस्वीर के बाद लगने लगे कयास

क्या शादी करने जा रही हैं एकता कपूर? इस तस्वीर के बाद लगने लगे कयास - is ekta kapoor going to marry with tanveer bookwala share photo on instagram
कंटेंट क्वीन एकता कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शख्स के साथ तस्वीर शेयर की। एकता कपूर अपने खास दोस्त के साथ बेहद कैंडिड मूड में सेल्फी क्लिक करती हुईं दिख रही हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद ऐसी खबरें आ रही है कि 45 साल की एकता जल्द ही शादी करने वाली है।
इस तस्वीर में दोनों बेहद करीब नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा- 'और हम यहां हैं... आपको जल्दी ही बताएंगे।' एकता की तस्वीर देख लोगों ने बधाई देना शुरू कर दी है। कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्हें इस बात का इंतजार नहीं हो पा रहा है। 
 
इतना ही नहीं, एकता के साथ तस्वीर में उनके साथ दिखने वाले इस खास दोस्त यानी तनवीर बुकवाला ने भी कुछ ऐसा कमेंट किया है कि जिसके बाद इनकी शादी को लेकर कयास लगने लगे हैं। तनवीर ने कमेंट किया- इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का वक्त आ गया है। इसके बाद तो फैन्स से पूछना शुरू कर दिया कि एकता कब शादी करने वाली है। 
 
तनवीर की बात करें तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायोडाटा में खुद को प्रोड्यूसर और लेखक बताया। तनवीर ने इंस्टाग्राम पर एकता संग कई सेल्फी शेयर की हुई हैं। दोनों पिछले करीब एक दशक से दोस्त हैं। 
 
बता दें ‍कि एकता कपूर ने अब तक शादी नहीं की है। यहां तक की अपने छोटे भाई तुषार कपूर के नक्शे कदम पर चलते हुए वो पिछले साल सरोगेसी के जरिए एक बेटे रवि कपूर की मां भी बन गई हैं। पिछले साल 27 जनवरी को उनके बेटे का जन्म हुआ था। 
 
एकता टीवी की दुनिया में फेमस नाम है। उन्होंने कई बेहतरीन टीवी सीरियल्स प्रोड्यूस किए है। इतना ही टीवी के साथ ही उन्होंने कई वेब सीरिज और बॉलीवुड फिल्में भी बनाई है। उनके द्वारा प्रोड्यूस टीवी शो, कहानी घर-घर की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, नागिन, कही किसी रोज आदि आज भी लोगों को याद है। 
 
ये भी पढ़ें
'राम सेतु' की रिलीज के लिए अक्षय कुमार ने बुक की साल 2022 की दिवाली, अयोध्या में होगी फिल्म की शूटिंग