• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Irrfan Khan, Divine Lovers, Ritesh Batra
Written By

आखिरकार... कंगना इस 'खान' के साथ फिल्म करने लिए हुईं राजी

आखिरकार... कंगना इस 'खान' के साथ फिल्म करने लिए हुईं राजी - Irrfan Khan, Divine Lovers, Ritesh Batra
कंगना रनौट और इरफान खान ने अब तक साथ में फिल्म नहीं की है। कुछ महीने पहले 'डिवाइन लवर्स' नामक फिल्म दोनों को लेकर घोषित हुई थी। इस इंटरनेशनल प्रोजक्ट में कुछ बदलाव हुए। बाद में कंगना के सामने तारीख की समस्या उत्पन्न हो गई और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इससे इरफान नाराज हो गए थे। बाद में यह प्रोजेक्ट ही बंद हो गया। 
इरफान और कंगना के कोल्ड वार को खत्म करते हुए 'लंचबॉक्स' जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने वाले रितेश बत्रा ने दोनों को साथ में काम करने के लिए राजी कर लिया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन अगले वर्ष मार्च से शूटिंग शुरू हो जाएगी 
 
यह एक शादीशुदा कपल की कहानी है। दोनों के रिश्ते को बारीकी से दिखाया जाएगा। साथ ही फिल्म में एक संदेश भी होगा। कंगना को स्क्रिप्ट पसंद आई है और अगले वर्ष की तारीख भी उन्होंने दे दी है। 
ये भी पढ़ें
गोआ में अरबाज खान की मौज-मस्ती... देखे गए खूबसूरत लड़की के साथ