शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

रितिक ने दी सलमान को चुनौती

रितिक ने दी सलमान को चुनौती -
रितिक रोशन अपनी एक्शन थ्रिलर 'बैंग बैंग' को अनोखे तरीके से प्रमोट कर रहे हैं। विभिन्न कलाकारों को वे कुछ अनूठा काम करने की चुनौती दे रहे हैं और शाहरुख खान, नरगिस फाखरी, रणवीर सिंह जैसे‍ सितारों ने केवल चुनौती स्वीकारी बल्कि कर भी दिखाया। रितिक ने अब चुनौती दी है सुपर हीरो सलमान खान को। रितिक ने ट्वीट किया है कि सलमान खान को एक पेंटिंग ऐसी बनानी है जिसमें कोई संदेश भी हो। बोलो सलमान कुबूल है यह चैलेंज। फिलहाल सल्लू ने न हां बोला है और न ना। लेकिन वे इस चैलेंज को जरूर स्वीकारेंगे ऐसा माना जा रहा है।