शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hina Khan accused of Rs 12 lakh jewellery fraud but the actress denies the allegation
Written By

बिग बॉस फेम हिना खान पर 12 लाख रुपए के गहनों को लेकर धोखाधड़ी का आरोप!

बिग बॉस फेम हिना खान पर 12 लाख रुपए के गहनों को लेकर धोखाधड़ी का आरोप! - Hina Khan accused of Rs 12 lakh jewellery fraud but the actress denies the allegation
हिना खान और विवाद का साथ चलता रहता है। अब हिना खान फिर विवादों में घिर गई है। इंडिया न्यूज़ नामक टीवी चैनल ने एक रिपोर्ट अपने चैनल पर दिखाई। इसमें उन्होंने बताया कि एक प्रसिद्ध ज्वैलरी ब्रैंड ने हिना पर आरोप लगाया कि वे प्रमोशन के लिए उनके गहने पहन कर गई थीं, जिनकी कीमत 12 लाख रुपये है।

प्रमोशन के बाद उन्होंने गहने नहीं लौटाए। इस ब्रैंड ने एक नोटिस भेजा है और हिना को गहने लौटाने के लिए 15 दिनों का समय दिया है। 
 
हिना के फैंस यह खबर सुन चकित रह गए। उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि हिना ऐसा भी कर सकती हैं। हिना के फैंस को इस दुविधा से खुद उन्होंने ही निकाला। 
 
इस रिपोर्ट के बाद हिना ने ट्वीट किया कि यह लीगल नोटिस उनके घर क्यों नहीं पहुंचा और सभी मीडिया हाउस तक पहुंच गया। सॉरी हेटर्स, यह तरकीब काम नहीं करेगी, कुछ अलग करिए। 
 
 
अब हिना सही कह रही हैं या चैनल, आने वाले दिनों में पता चलेगा। 
ये भी पढ़ें
सनी लियोनी की बायोपिक को मिल रहे ऐसे कमेंट्स