शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Gabbar is Back collected 11.90 cr nett on day one.
Written By

गब्बर इज बैक का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

गब्बर इज बैक का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन - Gabbar is Back collected 11.90 cr nett on day one.
गब्बर इज बैक की बॉक्स पर शुरुआत सुबह थोड़ी धीमी हुई थी, लेकिन दिन ढलते-ढलते दर्शकों की संख्या बढ़ती गई। दर्शकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक है और माउथ पब्लिसिटी का लाभ फिल्म को मिलने लगा है। फिल्म ने पहले दिन 13.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो उम्मीद से कम है। उम्मीद 15 करोड़ रुपये की थी। फिर भी यह कलेक्शन ठीक कहे जा सकते हैं। फिल्म सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में शानदार रही, लेकिन मल्टीप्लेक्स में रिस्पांस थोड़ा कम मिला। 
 
फिल्म ने पंजाब में 1.10 करोड़, राजस्थान में 68 लाख, सीपी में 77 लाख और सीआई में 50 लाख का कलेक्शन किया। शनिवार और रविवार को कलेक्शन और बढ़ने की पूरी उम्मीद है। 
72 करोड़ की लागत से तैयार 'गब्बर इज बैक' वितरकों को बेची जा चुकी है। विभिन्न स्रोतो से 35 करोड़ रुपये आ चुके हैं। बचे 37 करोड़ रुपये वसूलने के लिए फिल्म को लगभग 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। वीकेंड के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।