रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Fawad Khan, Ae Dil Hai Mushkil, Imran Khan
Written By

ये 'खान' अब एक्टिंग छोड़ राजनीति करेगा!

ये 'खान' अब एक्टिंग छोड़ राजनीति करेगा! - Fawad Khan, Ae Dil Hai Mushkil, Imran Khan
सलमान, शाहरुख या आमिर खान की बात नहीं हो रही है। ये हैं फवाद खान। पाकिस्तानी अभिनेता। 'ऐ दिल है मुश्किल' के कारण इन्हें वो लोग भी पहचानने लगे हैं जिन्होंने इनका नाम भी नहीं सुना था। कई लोगों का विरोध 'ऐ दिल है मुश्किल' से इसलिए था क्योंकि फवाद ने फिल्म में अभिनय किया था। विवाद सुलझ गए और फिल्म प्रदर्शित भी हो गई, लेकिन फवाद के रोल पर ऐसी कैंची चली कि खुद फवाद सोच रहे होंगे कि उनका पूरा रोल ही हटा देना था। 
कैंची अब फवाद के भविष्य पर भी चल गई है। उन्होंने सोचा था कि बॉलीवुड में लंबी पारी खेलेंगे। वैसी तैयारी भी शुरू कर दी थी। करण जौहर जैसे लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक का उन पर हाथ भी था, लेकिन करण ने ही फवाद के रोल के साथ छेड़खानी कर दी। फवाद को समझ आ गया है कि भारतीय फिल्मों में उनके करियर पर पूर्णविराम लग गया है। शायद ही कोई भारतीय फिल्म निर्माता फवाद को लेकर फिल्म बनाने का खतरा मोल लेगा। पाकिस्तानी फिल्मों में फवाद को खास स्कोप नजर नहीं आ रहा है। 
 
जब कलाकार की एक्टिंग की दुकान बंद हो जाती है तो वह राजनीति करने लगता है। सुनने में आया है कि फवाद भी यही करने जा रहे हैं। वे राजनीति-राजनीति खेलेंगे। कहा जा रहा है कि पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में नेतागिरी कर रहे इमरान खान ने फवाद खान को कहा है कि आइए, हमारी तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी में शामिल हो जाइए। इमरान को उम्मीद है कि युवाओं में लोकप्रिय फवाद की लोकप्रियता का लाभ उठाया जाए। फिलहाल फवाद सोच में डूबे हैं। 
ये भी पढ़ें
शाहरुख और ऐश्वर्या राय करेंगे रोमांस