शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Esha Gupta, Baadshaho, Zeenat Aman, Parveen Babi
Written By

बादशाहो में ईशा गुप्ता का ज़ीनत अमान और परवीन बाबी जैसा लुक

बादशाहो में ईशा गुप्ता का ज़ीनत अमान और परवीन बाबी जैसा लुक - Esha Gupta, Baadshaho, Zeenat Aman, Parveen Babi
बादशाहो की कहानी आपातकाल के दौर की है। जब परवीन बाबी और ज़ीनत अमान जैसी अभिनेत्रियों का बोलबाला था। इसलिए ईशा गुप्ता का 'बादशाहो' में लुक इन दोनों हॉट एक्ट्रेसेस से प्रेरित है। 
 
ईशा ने फिल्म के निर्देशक मिलन लथुरिया को प्रभावित करने के लिए कई लुक्स दिखाए। मिलन चाहते थे कि ईशा सेक्सी लगे। ईशा ने बालों और मेक-अप के कई कॉम्बिेशन मिलन को दिखाए। मिलन के कहने पर उन्होंने कलर्ड लेंसेस का भी प्रयोग किया। तब जाकर कहीं बात बनी। 
 
मजाक में ईशा कहने भी लगी हैं कि अपने करियर में पहली बार उन्होंने अपने लुक को लेकर इतने टेस्ट दिए तब जाकर उनका लुक फाइनल हुआ। 
 
ईशा इस फिल्म में निगेटिव किरदार में हैं। कमांडो 2 में भी उनका निगेटिव रोल था। बादशाहो में अजय देवगन, इमरान हाशमी और विद्युत जामवाल जैसे कलाकार हैं और सभी के निगेटिव रोल हैं।