• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ekta kapoor and mom shobha kapoor step down as alt balaji heads
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : रविवार, 12 फ़रवरी 2023 (13:08 IST)

एकता कपूर और उनकी मां शोभा ने 'ऑल्ट बालाजी' के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

एकता कपूर और उनकी मां शोभा ने 'ऑल्ट बालाजी' के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा | ekta kapoor and mom shobha kapoor step down as alt balaji heads
छोटे पर्दे की क्वीन एकता कपूर ने अपने फैंस के साथ खबर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने और उनकी मां शोभा कपूर ने 2017 में शुरू किए गए अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। ऑल्ट बालाजी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।

 
ऑल्ट बालाजी ने इसकी जिम्मेदारी एक नई टीम को सौंपी गई है, जो अब सारे ऑपरेशन देखा करेगी। एकता ने अपनी पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। ऑल्ट बालाजी के कारोबार को खड़ा करने में एकता कपूर और शोभा कपूर की जोड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
 
कंपनी ने बताया कि पिछले साल से ही इस पद को छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और अब ऑल्ट बालाजी के पास एक नई टीम है। यह निर्णय उनके अन्य योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक रणनीतिक निर्णय है। विवेक कोका को ऑल्ट बालाजी के नए मुख्य व्यवसाय अधिकारी (सीबीओ) के रूप में नियुक्त किया गया है।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा, विवेक कोका को डिजिटल मनोरंजन उद्योग में काफी अनुभव है। वह पहले कई शीर्ष स्तरीय कंपनियों में वरिष्ठ पद पर रहते हुए नेतृत्व करते रहे हैं और अब वह कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे और सफल होंगे।
 
एकता ने कहा, ऑल्ट बालाजी परिवार में विवेक कोका का स्वागत करते हुए, हम रोमांचित हैं। डिजिटल मनोरंजन के भविष्य के लिए उनकी विशेषज्ञता और दृष्टि उन्हें ऑल्ट बालाजी के कारोबार को और आगे ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'तेरी मेरी डोरियां' में अपने वेडिंग लुक को लेकर उत्साहित हैं हिमांशी पराशर, कही यह बात