शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dum Laga Ke Haisha, Box Office
Written By

दम लगाके हईशा का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन

दम लगाके हईशा का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन - Dum Laga Ke Haisha, Box Office
रफ्तार धीमी हो, ले‍किन दम लगा के हईशा बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म ने पहले दिन 1.12 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.14 करोड़, तीसरे दिन 2.86, चौथे दिन 1.07, पांचवे दिन 1.11 और छठे दिन 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। छ: दिन का कुल योग होता है 9.38 करोड़ रुपये।
गौर किया जाए तो पहले और छठे दिन के कलेक्शन लगभग समान है और इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शक इस फिल्म को देख रहे हैं। ये कम बजट का कमाल है कि फिल्म 9.38 करोड़ का व्यवसाय कर ही फायदे का सौदा साबित हो गई है। 
 
यशराज फिल्म्स ने इसे मात्र 13 करोड़ में बनाया है। जिसमें से आधी से ज्यादा रकम‍ विभिन्न राइट्स के जरिये मिल गई है। सिनेमाघर के कलेक्शन्स से यह फिल्म फायदे का सौदा बन गई है।