शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dum Laga Ke Haisha, Box Office
Written By

दम लगा के हईशा का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

दम लगा के हईशा का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड - Dum Laga Ke Haisha, Box Office
माउथ पब्लिसिटी का कैसा फायदा मिलता है इसकी मिसाल है 'दम लगा के हईशा' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन। 27 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बेहद धीमी शुरुआत की थी और पहले दिन 1.11 करोड़ रुपये कलेक्ट किए थे। फिल्म समीक्षकों ने इसकी सराहना की। जिन्होंने इस फिल्म को देखा उन्होंने भी अपने नजदीकियों को बताया। इसका असर दूसरे और तीसरे दिन को देखने को मिला।

दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन डबल हो गए, 2.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। तीसरे दिन 2.85 करोड़ रुपये फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से एकत्रित किए। पहले वीकेंड में इस फिल्म ने 6.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को मात्र 769 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। 13 करोड़ की लागत से तैयार 'दम लगा के हईशा' का प्रदर्शन लागत को देखते हुए अच्छा कहा जा सकता है।