• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. doctor strange in the multiverse of madness to release in cinemas on May 6 2022
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (13:25 IST)

'स्पाइडर मैन' के बाद अब सिनेमाघरों में इस दिन तहलका मचाएगी 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस'

'स्पाइडर मैन' के बाद अब सिनेमाघरों में इस दिन तहलका मचाएगी 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' - doctor strange in the multiverse of madness to release in cinemas on May 6 2022
'स्पाइडर मैन : नो वे होम' की जबरदस्त सफलता के बाद अब मार्वल स्टूडियो ने अपनी एक और फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। स्पाइडर-मैन : नो वे होम के पोस्ट क्रेडिट सीन में दिखाया गया था कि डॉक्टर स्ट्रेंज नई फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। 

 
अब मार्वल स्टूडियोज ने 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का टीजर करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है। इस टीजर में इविल डॉक्टर स्ट्रेंज और मोर्डो की वापसी का खुलासा हुआ है। 
 
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' स्कॉट डेरिकसन की साल 2016 में आई फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज का अगला भाग है। इस फिल्म में बेनेडिक्ट कंबरबैच, स्टीफन स्ट्रेंज के किरदार में नजर आएंगे। सैम राइमी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 
 
इस फिल्म का टीजर स्पाइडरमैन नो वे होम के अंत में दिखाया गया था। लेकिन अब मार्वल ने इसे सोशल मीडिया पर उन दर्शकों के लिए रिलीज किया हैं, जिन्होंने अभी तक स्पाइडरमैन की नई फिल्म नहीं देखी है।
ये भी पढ़ें
लॉकडाउन के दौरान करण जौहर के बाथरूम में यह करती थीं सारा अली खान, 'कॉफी विद करण' में किया खुलासा