शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. धोनी और साक्षी के प्रेम की कहानी बयां करता है 'जब तक'
Written By

धोनी और साक्षी के प्रेम की कहानी बयां करता है 'जब तक'

Dhoni's biopic: A window into Dhoni and Sakshi's love life | धोनी और साक्षी के प्रेम की कहानी बयां करता है 'जब तक'
एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी का गाना 'जब तक' साक्षी और एमएस धोनी के प्यार की शुरुआत की कहानी बयां करता है। इस गीत के माध्यम से धोनी और साक्षी की मोहब्बत के शुरुआती दौर को दिखाया गया है। 
 
जब से यह गीत रिलीज किया गया है, साक्षी के पास फोन पर फोन आ रहे हैं। दोस्त और रिश्तेदार कॉल कर उन्हें बता रहे हैं कि उन्हें पता चल गया है यह जोड़ा कहां कहां जा चुका है। 
इस जोड़े की ताजमहल पर पहली मुलाकात से तो अफ्रीका सफारी तक को इस गीत में दिखाया गया है। फिल्म के टाइटल एम एस धोनी : द  अनटोल्ड स्टोरी से ही हर किसी को पता चल सकता है कि फिल्म में धोनी की जिंदगी के ऐसे पहलु दिखाए जाएंगे जो अब तक अनकहे रहे हैं। 
 
फिल्मकार धोनी की जिंदगी को अधिक से अधिक पर्दे पर उतारना चाहते थे। फिल्म असलियत के करीब रहे यह भी फिल्मकारों की खासी इच्छा थी। यही वजह है कि फिल्म की शूटिंग वास्तविक लोकेशन्स पर की गई है। 
 
फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। इतने कम समय में अन्य किसी फिल्म के ट्रेलर को इतना अधिक पसंद नहीं किया गया। फिल्म के गीत बेसब्रियां, कौन तुझे और जब तक को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 
फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज और अरूण पांडे द्वारा निर्मित है। नीरज पांडे फिल्म के निर्देशक हैं। सुशांत सिंह राजपूत धोनी का किरदार निभा रहे हैं। कियारा आडवाणी साक्षी धोनी बनी हैं। फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज होगी। दिशा पाटनी और अनुपम खेर की फिल्म में खास भूमिकाएं हैं। 
ये भी पढ़ें
बैंजो और पार्च्ड का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड