शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

दीपिका को लेकर फिल्म बनाएंगे होमी अदजानिया

दीपिका को लेकर फिल्म बनाएंगे होमी अदजानिया -
निर्देशक होमी अदजानिया बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर एक बार फिर से फिल्म बनाने जा रहे हैं। होमी ने दीपिका को लेकर कॉकटेल और अभी हाल ही में रिलीज फिल्म फाइंडिग फैनी बनाई है। होमी और दीपिका की टयूनिंग अच्छी है। उन्होंने दीपिका को महिला सशक्तकरण पर आधारित अपनी अगली शॉर्ट फिल्म के लिए अप्रोच किया है। दीपिका को उनका विचार बेहद पसंद आया है और उन्हें खुशी हुई कि वह होमी की पहली पसंद हैं। अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है और इस साल के अंत तक इसके फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।(वार्ता)