शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bombay Velvet, Ranbir Kapoor
Written By

बॉम्बे वेलवेट से निर्माता को कितने करोड़ का हुआ नुकसान?

बॉम्बे वेलवेट से निर्माता को कितने करोड़ का हुआ नुकसान? - Bombay Velvet, Ranbir Kapoor
बॉम्बे वेलवेट इतनी बुरी तरह पिटी कि पूरा फिल्म उद्योग हिल गया। कुछ का कहना है‍ कि यह फिल्म पिछले दस वर्षों की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है। एक मोटे अनुमान के तहत फिल्म के निर्माता फॉक्स स्टार स्टुडियो को 45 से 50 करोड़ रुपये के बीच का नुकसान हुआ है। फिल्म को विभिन्न स्रोतों से 47 करोड़ रुपये मिल गए वरना नुकसान और भी ज्यादा होता है। शायद अब सैटेलाइट राइट्स खरीदने वाले चैनल को भी नुकसान हो।