शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bipasha Basu, Karan Singh grover, Firki, Neil Nitin Mukesh
Written By

बिपाशा के पति करण को आखिरकार मिली फिल्म

बिपाशा के पति करण को आखिरकार मिली फिल्म - Bipasha Basu, Karan Singh grover, Firki, Neil Nitin Mukesh
करण सिंह ग्रोवर काफी लंबे समय से बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दिए हैं। करण और बिपाशा की शादी के बाद अब तक दोनों किसी फिल्म में नजर नहीं आए। खबर है कि अपनी पत्नी के साथ काफी अच्छा समय बिताने के बाद अब करण काम पर लग चुके हैं।

 
डायरेक्टर अंकुश भट्ट की थ्रिलर फिल्म 'फिरकी' में करण सिंह ग्रोवर काम करने वाले हैं। इनके साथ ही नील नितिन मुकेश भी को-स्टार होंगे। जैकी श्रॉफ, संदीपा धार और केके मेनन जैसे कलाकार भी इसमें शामिल हैं। 
 
फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू की जाएगी। इस फिल्म के लिए 40 दिन का शेड्यूल तय किया गया है जिसकी शूटिंग लंदन में होगी। 
ये भी पढ़ें
अभिषेक बच्चन ने घटाया 12 किलो वजन... तैयार हैं वे इस रोल के लिए