• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. badshah sahdev dirdo song bachpan ka pyaar release
Written By
Last Modified: बुधवार, 11 अगस्त 2021 (15:28 IST)

रिलीज हुआ 'बचपन का प्यार' गाना, बादशाह संग परफॉर्म करते नजर आए सहदेव

रिलीज हुआ 'बचपन का प्यार' गाना, बादशाह संग परफॉर्म करते नजर आए सहदेव - badshah sahdev dirdo song bachpan ka pyaar release
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव दिर्दो 'बचपन का प्यार' गाना गाकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए थे। सहदेव के गाने पर कई रील बने, जो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुए। अब सहदेव की आवाज से इम्प्रेश हुए बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने उनके साथ गाना बनाया है।

 
इस गाने का नाम भी 'बचपन का प्यार' है, जो रिलीज हो चुका है। बादशाह के साथ सहदेव का पहला ऑफिशियल गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने में रैप के जरिए बचपन से लेकर बड़े होने तक की लव स्टोरी को दिखाया गया है। 
 
यह गाना रिलीज होती ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। कुछ ही घंटों में गाने को 34 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने के बोल बादशाह ने ही लिखे हैं।
 
'बचपन का प्यार' गाने में सहदेव ने बादशाह संग परफॉर्म किया है। गाने में सहदेव कूल और डैशिंग अवतार में रॉकस्टार की तरह परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। गाने को सहदेव, बादशाह के अलावा आस्था गिल और रिको ने मिलकर गाया है। 
 
ये भी पढ़ें
शर्लिन चोपड़ा ने शेयर की राज कुंद्रा संग पहले शूट की तस्वीर, बोलीं- मेरे लिए यह नया अनुभव था