• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun kapoor takes off cap after 9 months girlfriend malaika arora reacts
Written By

9 महीने बाद अर्जुन कपूर ने हटाई टोपी़, गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा ने किया यह कमेंट

9 महीने बाद अर्जुन कपूर ने हटाई टोपी़, गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा ने किया यह कमेंट - arjun kapoor takes off cap after 9 months girlfriend malaika arora reacts
अर्जुन कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पानीपत' के लिए कड़ी मेहनत की है। इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर बाल्ड भी हुए़, जिसकी वजह से पिछले 9 महीनों से उन्हें कैप लगाना पड़ रहा था। अब अर्जुन ने अपनी कैप हटा दी है।
अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपने सिर से कैफ हटाते हुए वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, '9 महीनों बाद... बाल-बाल बच गए।'

अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा भी उन्हें बिना कैप के देखकर काफी खुश है। मलाइका ने अर्जुन के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, Hmmmmm.
 
इससे पहले अर्जुन ने एक पोस्ट में लिखा था, 16 नवंबर, 2018 को मैंने अपने बाल मुंडवाए थे पानीपत के लिए। अब, जुलाई का अंत है। फिल्म पूरी हो गई है और मैं आखिरकार अपनी कैप हटा सकता हूं। दुर्भाग्य से अब मुझे वो सारी कैप छोड़नी पड़ेगी जो मैंने पिछले 7-8 महीनों में कलेक्ट की हैं। बहुत मजा आया कैप पहनकर। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।
 
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म पानीपत में अर्जुन, अब तक के अपने सबसे कठिन रोल में नजर आएंगे। अर्जुन ने वॉरियर के किरदार के लिए न सिर्फ बाल शेव किए हैं बल्कि अपनी फिजीक पर भी जबरदस्त काम किया।
ये भी पढ़ें
जबरिया जोड़ी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने असल जिंदगी में 'पकड़वा विवाह' करने वाले दूल्हे से की मुलाकात