शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ariana Grande, Manchester Bombing
Written By

बॉलीवुड सितारों ने एरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट पर हुए विस्फोट की निंदा की

बॉलीवुड सितारों ने एरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट पर हुए विस्फोट की निंदा की - Ariana Grande, Manchester Bombing
ब्रिटेन के मैनचेस्टर में पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट पर हुए भयावह आतंकी हमले की शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, शबाना आजमी और फिल्मकार करण जौहर जैसे कई सितारों ने निंदा की एवं पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।
 
लंदन में सात जुलाई 2005 को हुए आतंकी हमले के बाद हुआ यह सबसे घातक हमला है, उन धमाकों में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
 
शाहरुख खान ने ट्वीट किया, ‘‘मासूम लोगों के मारे जाने पर दिन की शुरुआत करना बेहद दुख भरा होता है। मृतकों के लिए प्रार्थना और मैनचेस्टर पीड़ितों के परिवार वालों को शक्ति।’’ 
 
प्रियंका ने लिखा, ‘‘मेरी प्रार्थनाएं एवं संवेदनाएं एरियाना ग्रांडे और मैनचेस्टर कॉन्सर्ट विस्फोट में प्रभावित सभी लोगों के साथ है। इस दुनिया में क्या हो रहा है।’’ 
 
शबाना आजमी ने कहा, ‘‘मैं स्तब्ध एवं सदमे में हूं। समझ में नहीं आ रहा इस दुनिया में क्या हो रहा है। ये सारी घृणा कहां से आ रही है? मैनचेस्टर विस्फोट पीड़ितों के लिए प्रार्थना।’ 
 
करण जौहर ने लिखा, ‘‘असहाय और दुखी हूं.. ये जो भी हो रहा है.. मैनचेस्टर विस्फोट पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना एवं भगवान उन्हें हिम्मत दे।’’ 
 
सोनम कपूर ने लिखा, ‘‘मैं दुनिया के सभी देशों पर काफी नाराज और उदास हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारवालों के साथ है।’’ 
 
वरुण ने लिखा, ‘‘मैनचेस्टर हमले के प्रभावित परिवार वालों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।बेहद दुखी हूं। यह मानवता पर हमला है।’’ 
 
श्रद्धा ने लिखा, ‘‘दुखी एवं बहुत-बहुत उदास हूं..किशोरों और मासूम लोगों की हत्या करना..। हमले के पीड़ितों के लिए प्रार्थना।’’(भाषा) 
ये भी पढ़ें
सचिन तेंडुलकर को ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ के लिए शुभकामनाएं दी फिल्म स्टार्स ने