• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anil kapoor is not on talking with boney kapoor due to no entry 2
Last Modified: रविवार, 31 मार्च 2024 (16:04 IST)

नो एंट्री 2 में एंट्री नहीं मिलने पर नाराज हुए अनिल कपूर, बंद की भाई बोनी कपूर संग बातचीत

anil kapoor is not on talking with boney kapoor due to no entry 2 - anil kapoor is not on talking with boney kapoor due to no entry 2
Film No Entry 2: बोनी कपूर ने साल 2005 में फिल्म 'नो एंट्री' बनाई थी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बीते काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा चल रही है।
 
बताया जा रहा है कि 'नो एंट्री 2' में मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ, अर्जुन कपूर और वरुण धवन को कास्ट किया है। हालांकि इस फैसले से अनिल कपूर खुश नहीं है। अनिल कपूर इस बात से नाराज हैं उन्हें नो इंट्री के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने  अपने भाई बोनी कपूर से बात भी बंद कर दी है। 
 
इस बात का खुलासा बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। बोनी कपूर ने बताया कि उनके छोटे भाई अनिल कपूर उनसे नाराज चल रहे हैं। अनिल कपूर ने लंबे वक्त से उनसे अच्छे से बात भी नहीं की है। मुझे पता है कि अनिन कपूर नो एंट्री के सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन जगह नहीं थी। 
 
जूम संग बातचीत के दौरान बोनी कपूर ने कहा, मैं नो-एंट्री सीक्वल के बारे में अनिल को बता पाता ये खबर लीक हो गई थी और वो काफी नाराज हो गए। दुर्भाग्य से ये खबर लीक हो गई। मुझे पता है कि वो सीक्वल का हिस्सा होना चाहते थे। लेकिन इसमें ऐसी कोई जगह नहीं थी। मैं ये बात उन्हें बताना चाहता था। समझाना चाहता था। लेकिन मेरा भाई आज तक मुझसे अच्छे से बात नहीं कर रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि ये सब जल्दी ठीक हो जाए। 
 
फिल्म की कास्टिंग को लेकर बोनी कपूर ने कहा, वरुण और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनकी केमिस्ट्री कहानी में सामने आ सकती है और दिलजीत आज बड़े स्टार हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मैं इसे आज के समय में प्रासंगिक बनाना चाहता था। इसीलिए मैंने यह कास्टिंग की। 
 
ये भी पढ़ें
हम साथ साथ हैं के सेट से एक्टर्स को उठा ले गई थी पुलिस, रात भर थाने में रहे थे सलमान खान