शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

श्रद्धा कपूर के दबदबे से आलिया भट्ट घबराईं?

श्रद्धा कपूर के दबदबे से आलिया भट्ट घबराईं? -
श्रद्धा कपूर ने स्पष्ट किया है कि उनके और आलिया भट्ट के बीच कोई मनमुटाव नहीं चल रहा है। दोनों के बीच अनबन की खबरें लगातार आ रही हैं। कहा जा रहा है कि श्रद्धा की सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरूण धवन से बढ़ती दोस्ती से आलिया घबराई हुई हैं। आलिया को श्रद्धा के शानदार करियर ग्राफ का भी डर सता रहा है। श्रद्धा कपूर ने इन खबरों पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह मैंने पहली बार सुना है। मेरे और आलिया के बीच कोई कैट फाइट नहीं चल रही है। यह सब बकवास है कि दो एक्ट्रेसेस अच्छी दोस्त नहीं हो सकती। हम अच्छे दोस्त हैं। वास्तव में कैट फाइट दो एक्टर्स के बीच होती है न कि एक्ट्रेसेस के बीच।(वार्ता)