शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Salman Khan, Bigg Boss9, Ranveer Singh
Written By

अक्षय-सलमान ने मिलाया हाथ, मचा देंगे तूफान

अक्षय-सलमान ने मिलाया हाथ, मचा देंगे तूफान - Akshay Kumar, Salman Khan, Bigg Boss9, Ranveer Singh
अक्षय कुमार और सलमान खान ने मुझसे शादी करोगी और जानेमन जैसी फिल्में की हैं और उनकी जोड़ी बेहद अच्छी लगती है। दोनों के बीच बेहतरीन संबंध भी है। अब एक बार फिर दोनों साथ दिखाई देंगे, लेकिन छोटे परदे पर। 
11 अक्टूबर से बिग बॉस सीजन 9 शुरू होने जा रहा है। इस बार की थीम है डबल ट्रबल। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शो को दो सुपरस्टार्स द्वारा होस्ट किए जाने की खबर है। शो के एक एपिसोड को अक्षय और सलमान मिल कर होस्ट करेंगे। सलमान और अक्षय साथ होंगे तो जाहिर सी बात है कि मनोरंजन भी डबल होगा।
 
एक बार रणवीर सिंह भी होस्ट के रूप में नजर आएंगे जब वे 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में आएंगे। संभवत: किंग खान शाहरुख भी अपनी फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन के लिए इस रियलिटी शो में आ सकते हैं और यह बात भी किसी जोरदार धमाके से कम नहीं है।