मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akanksha dubey suicide case tv actress anuradha singh summoned from up police
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (16:59 IST)

आकांक्षा दुबे केस में आया नया मोड़, पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस अनुराधा सिंह को पूछताछ के लिए किया तलब

आकांक्षा दुबे केस में आया नया मोड़, पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस अनुराधा सिंह को पूछताछ के लिए किया तलब | akanksha dubey suicide case tv actress anuradha singh summoned from up police
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बीते दिनों वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आकांक्षा के अचानक ऐसा कदम उठाने से उनके फैंस भी काफी सदमें में हैं। वहीं आकांक्षा की मां मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
 
अब पुलिस ने आकांक्षा दुबे केस में टीवी एक्ट्रेस अनुराधा सिंह को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। आकांक्षा की मां ने अनुराधा सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पुलिस अनुराधा के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। हालांकि अब वाराणसी पुलिस ने अनुराधा को इस केस में पूछताछ के लिए बुलाया है।
 
खबरों के अनुसार आकांक्षा की मां मधु दुबे ने अनुराधा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आकांक्षा के सुसाइड के तुरंत बाद जल्दबाजी में लाश को जलवा दिया था और अंतिम संस्कार के बाद आकांक्षा का मोबाइल भी अपने पास रख लिया था। इतना ही नहीं अनुराधा ने मोबाइल का सारा डाटा भी डिलीट कर दिया था। 
 
मधु दुबे का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। लेकिन आकांक्षा की मां के वकील शंशाक शेखर त्रिपाठी के आवेदन पर वाराणसी पुलिस ने अनुराधा सिंह को मुंबई से तलब किया है
अनुराधा सिंह इन दिनों टीवी सीरियल 'इमली' में नजर आ रही है। अब देखना होगा की अनुराधा सिंह से पूछताछ के बाद आकांक्षा दुबे केस में क्या मोड़ आता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
शमा सिकंदर का यह वेकेशन लुक आपको कर देगा मदहोश