शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgn, Golmaal Again, Yash Raj Studio, Aditya Chopra
Written By

4 साल बाद आदित्य चोपड़ा के स्टुडियो में अजय देवगन करेंगे शूटिंग

4 साल बाद आदित्य चोपड़ा के स्टुडियो में अजय देवगन करेंगे शूटिंग - Ajay Devgn, Golmaal Again, Yash Raj Studio, Aditya Chopra
4 साल पहले अजय देवगन और आदित्य चोपड़ा में अनबन हो गई थी। अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' और आदित्य चोपड़ा की 'जब तक है जान' एक ही दिन प्रदर्शित हुई थी। थिएटर के बंटवारे को लेकर उनमें मतभेद हो गए थे। मामला इतना बढ़ गया था कि बात अदालत तक पहुंच गई थी। इसके बाद से अजय देवगन ने आदित्य चोपड़ा के स्टुडियो यश राज स्टुडियो में शूटिंग नहीं की। अब चार साल बाद वे 'गोलमाल अगेन' के लिए यशराज स्टुडियो में शूटिंग करने जा रहे हैं। लगता है कि अजय ने बीती बातों को भूला दिया है। 
ये भी पढ़ें
रंगून का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन