शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ae Dil Hai Mushkil, Uri, Karan Johar, Shivaay, Ajay Devgn
Written By

उड़ी आतंकी हमला... 'मुश्किल' में ऐ दिल है मुश्किल!

उड़ी आतंकी हमला... 'मुश्किल' में ऐ दिल है मुश्किल! - Ae Dil Hai Mushkil, Uri, Karan Johar, Shivaay, Ajay Devgn
फिल्म शुरू करते समय क्या हालात रहते हैं और रिलीज होते समय क्या हालात हो जाते हैं कहा नहीं जा सकता। कई बार उस हीरो को लेकर फिल्म शुरू की जाती है जब वह हिट पर हिट दे रहा है और उसका बाजार गर्म है, लेकिन रिलीज के समय उसकी स्थिति बदल गई है तो चिंता की रेखाएं निर्माता-निर्देशक के माथे पर गहरी हो जाती हैं। 

 
करण जौहर ने 'ऐ दिल है मुश्किल' बनाई है जो दिवाली पर प्रदर्शित हो रही है। ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर के साथ पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी इस फिल्म में हैं। फवाद का रोल अन्य कलाकारों की तुलना में छोटा हो सकता है, लेकिन टीज़र में उन्हें भी स्थान दिया गया है। इसके पहले फवाद ने करण की फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में भी अभिनय किया है। 
भारत में पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध होता रहता है, लेकिन उड़ी आतंकी हमले के बाद यह स्वर तीखा हो गया है। उन लोगों की आलोचना शुरू हो गई है जो पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फिल्मों में अवसर देते हैं। गायक अभिजीत तो इस मामले में लगातार आग उगलते रहते हैं। उन्होंने करण को बुरा-बुरा कहा है। 

 
दूसरी ओर कुछ लोगों ने आवाज उठाना शुरू कर दी है कि उन फिल्मों का बहिष्कार किया जाए जिनमें पाकिस्तानी अभिनेता है। इस कारण करण की फिल्म मुश्किल में आ सकती है। गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' का भी कइयों ने बहिष्कार किया था और बॉक्स ऑफिस पर इसका असर भी दिखा। 

 
'ऐ दिल है मुश्किल' का मुकाबला अजय देवगन की ‍'शिवाय' से है। यदि बहिष्कार वाली बात जोर पकड़ लेती है तो करण और उनकी फिल्म की मुश्किल और बढ़ सकती है। 
ये भी पढ़ें
प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा के रोचक किस्से