शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Sanjay Leela Bhansali, Ranveer Singh, Shah Rukh Khan, Salman Khan
Written By

भंसाली का यू टर्न... रणवीर सिंह का छोड़ा साथ!

भंसाली का यू टर्न... रणवीर सिंह का छोड़ा साथ! - Sanjay Leela Bhansali, Ranveer Singh, Shah Rukh Khan, Salman Khan
जब शाहरुख खान और सलमान खान से संजय लीला भंसाली के संबंध खराब हो गए, 'गुजारिश' के बाद रितिक रोशन ने भी साथ छोड़ दिया तो भंसाली अकेले रह गए। हिट फिल्म का उन पर दबाव था। ऐसे समय में उन्होंने रणवीर सिंह को लेकर 'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म बनाई जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और भंसाली का आत्मविश्वास लौटा।

रणवीर को उन्होंने रिपीट करते हुए 'बाजीराव मस्तानी' बनाई जो उनके करियर की सर्वाधिक सफल फिल्मों में से एक है। एक बार फिर भंसाली के इर्दगिर्द फिल्म स्टार मंडराने लगे। जब सब यह मान कर चल रहे हैं कि भंसाली अब रणवीर सिंह को लेकर ही अगली फिल्म बनाएंगे तब भंसाली ने ऐसा झटका दिया है कि सब हैरान है। क्या रणवीर का साथ भंसाली छोड़ देंगे जबकि बुरे वक्त में वे ही भंसाली के काम आए थे। खबर है कि भंसाली अब सलमान और शाहरुख को राजी करने में लगे हुए हैं। 
पहले सलमान... फिर शाहरुख... अगले पेज पर

कुछ दिन पहले भंसाली अचानक सलमान के घर पहुंच गए। सलमान उनसे खफा हैं क्योंकि 'देवदास' भंसाली ने शाहरुख के साथ बना ली। गुजारिश में रितिक को ले लिया। सांवरिया में सलमान को छोटा सा रोल दे दिया। इसके बाद खान का दिमाग घूम गया और उन्होंने गुजारिश को लेकर कहा कि ऐसी फिल्म है जिसे देखने के लिए कुत्ते भी नहीं जा रहे हैं। भंसाली को बुरा लगा। अचानक सलमान के घर पहुंच कर भंसाली ने सारे गिले-शिकवे खत्म कर लिए। दोनों की मुलाकात से अंदाजा लगाया जाने लगा कि सलमान के साथ भंसाली फिल्म बना सकते हैं, लेकिन भंसाली के निकट सूत्रों का कहना है कि यह संबंधों को सामान्य करने के लिए की गई मुलाकात थी। 
भंसाली का इरादा तो कुछ और है... अगले पेज पर

भंसाली और किंग खान शाहरुख के बीच संबंध ठीक नहीं है। ओम शांति ओम और सांवरिया साथ रिलीज हुई थी। हाल ही में शाहरुख की दिलवाले और भंसाली की बाजीराव मस्तानी रिलीज हुई। शाहरुख की फिल्म को पिट कर भंसाली ने किंग खान के मुंह का जायका खराब कर दिया। खबर है कि शाहरुख को भंसाली ने अपनी आगामी फिल्म का प्रस्ताव दिया है और शाहरुख ने भी अपना ईगो साइड में रखते हुए भंसाली के साथ काम करने की इच्छा जताई है। जल्दी ही दोनों साथ काम करते नजर आ सकते हैं। इसके पहले 'देवदास' दोनों ने साथ की थी।
रणवीर का क्या होगा... अगले पेज पर

रणवीर सिंह तो मान कर चल रहे हैं कि भंसाली उनके बिना फिल्म बना ही नहीं सकते। ऐसे में यदि भंसाली ने शाहरुख को लेकर फिल्म घोषित कर दी तो रणवीर हाथ मलते रह जाएंगे। अब ये बॉलीवुड है भैया। यहां रिश्ते हर शुक्रवार बदलते रहते हैं।