मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Hrithik Roshan, Ritik Roshan, Karan Johar, Kalank, Shuddhi, Agneepath
Written By

रितिक रोशन ने फिर क्यों ठुकराई करण जौहर की फिल्म?

रितिक रोशन ने फिर क्यों ठुकराई करण जौहर की फिल्म? - Hrithik Roshan, Ritik Roshan, Karan Johar, Kalank, Shuddhi, Agneepath
करण जौहर ने रितिक रोशन को लेकर अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तले 'अग्निपथ' बनाई थी। यह करण के पिता यश जौहर द्वारा बनाई गई 'अग्निपथ' का रीमेक थी। यश जौहर की 'अग्निपथ' में अमिताभ बच्चन थे और यह फिल्म असफल रही थी। करण के मन में यह टीस थी कि उनके पिता की फिल्म खराब नहीं थी बल्कि दर्शक गलत थे। इसीलिए उन्होंने फिर से यह फिल्म बनाई। रितिक अभिनीत फिल्म सफल रही और करण ने अपनी बात को सच साबित कर दिखाया। 
करण ने इसके बाद रितिक को 'शुद्धि' फिल्म का ऑफर दिया। रितिक ने यह फिल्म साइन कर ली, लेकिन बाद में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते फिल्म छोड़ दी। रितिक का कहना था कि 'शुद्धि' को सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे लिहाजा फिल्म से अलग हो रहे हैं। तब से शुद्धि अब तक शुरू नहीं हो पाई है। सलमान खान से लेकर तो वरूण धवन तक को इस फिल्म में लेने की खबर आई, लेकिन बात नहीं बन पाई। 
 
शुद्धि के बाद करण ने हाल ही में रितिक को एक और फिल्म 'कलंक' का ऑफर दिया। इसे '2 स्टेट्स' बनाने वाले अभिषेक वर्मन निर्देशित करने वाले हैं, लेकिन रितिक ने इस फिल्म को भी 'नहीं' कह कर करण को हैरान कर दिया।
‍रितिक क्यों नहीं करना चाहते 'कलंक'... अगले पेज पर

'कलंक' एक पीरियड ड्रामा है। भारत का जब बंटवारा हुआ, उस दौर की कहानी इसमें दिखाई जाएगी। इस फिल्म का आइडिया यश जौहर का था। रितिक ने करण को 'कलंक' यह कह कर करने से मना किया कि वे इस समय पीरियड ड्रामा करने के मूड में नहीं हैं। रितिक की अगली प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'मोहनजो दारो' भी पीरियड ड्रामा है। पीरियड ड्रामा करने में बहुत मेहनत करना होती है और रितिक लगातार इस तरह की फिल्म नहीं करना चाहते। वे हल्की-फुल्की फिल्म करना चाहते हैं। 
इस फ्लॉप निर्देशक की फिल्म करेंगे रितिक... अगले पेज पर

रितिक रोशन हास्य फिल्म करना चाहते हैं और खबर है कि साजिद खान उनको लेकर फिल्म शुरू कर सकते हैं। साजिद खान ने अपने करियर के शुरुआत में कुछ सफल फिल्में बनाई थीं, लेकिन हिम्मतवाला और हमशकल्स जैसी फिल्में फ्लॉप फिल्में बनाने के बाद उनका करियर ठप्प हो गया। रितिक को लगता है कि साजिद में अभी भी दम बाकी है, लिहाजा वे साजिद के साथ काम करने के इच्छुक हैं। साजिद ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं जिसे सुन कर रितिक फिल्म करने के लिए राजी हो जाएं।
ये भी पढ़ें
खतरा : सुल्तान से आमिर को... उड़ गई नींद!