• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Box Office, Iraada, Running Shadi, The Ghazi Attack
Written By

तीनों फिल्में हुईं फ्लॉप... सिनेमाघर सूने

तीनों फिल्में हुईं फ्लॉप... सिनेमाघर सूने - Box Office, Iraada, Running Shadi, The Ghazi Attack
17 फरवरी को तीन नई फिल्में रिलीज हुईं। द गाजी अटैक, रनिंग शादी और इरादा अलग-अलग तरह की फिल्में थीं। लगा कि इनमें से कोई एक दर्शकों को आकर्षित कर सकती है, लेकिन तीनों फिल्में ही असफल रहीं और सिनेमाघर सूने हो गए। 
 
सबसे ज्यादा उम्मीद द गाजी अटैक से थी। यह अलग तरह की फिल्म है। बड़े पैमाने पर इसे बनाया गया। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वालों को इस फिल्म पर ही भरोसा था। इसलिए कई सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में यह फिल्म लगी। पहले दिन का कलेक्शन मात्र 1.60 करोड़ रुपये रहा। माउथ पब्लिसिटी भी असर नहीं दिखा पाई और द गाजी अटैक फ्लॉप रही। हालत यह है कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर के खर्चे भी नहीं निकल पा रहे हैं। किसी तरह इस फिल्म को चलाना उनकी मजबूरी है। 
रनिंग शादी मल्टीप्लेक्स ऑडियंस को ध्यान में रख कर बनाई गई थी, लेकिन फिल्म बुरी तरह असफल रही। कई सिनेमाघरों से शो कैंसल करने की भी खबर आईं। कारण था दर्शकों का अभाव। मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म के शो तुरंत ही कम कर दिए गए। 
 
इरादा तो रिलीज होने के पहले ही कमजोर नजर आ रहा था। अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह जैसे अभिनेताओं वाली इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स वालों ने बहुत कम शो दिए। सिंगल स्क्रीन वालों की तो हिम्मत नहीं हुई। कम शो के बावजूद फिल्म को दर्शक नहीं मिले। 
 
तीनों ही फिल्म की ओ‍पनिंग खराब रही और तीनों ही फिल्में असफल रहीं। जॉली एलएलबी 2 ने दूसरे सप्ताह में प्रवेश किया और यह फिल्म ही थोड़े बहुत दर्शक जमा कर रही है और वो भी मल्टीप्लेक्स में। 
 
कुल मिलाकर यह सप्ताह बॉलीवुड के लिए बेहद खराब रहा है। अब उम्मीद रंगून से है जो 24 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है। 24 को छुट्टी भी है जिससे फिल्म को अच्छी ओपनिंग लग सकती है। 
ये भी पढ़ें
सौ करोड़ क्लब में जॉली एलएलबी 2 शामिल