शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड 2009
Written By समय ताम्रकर

पुरस्कार और सम्मान

पुरस्कार और सम्मान -
फिल्मी कलाकारों को वर्ष भर पुरस्कार मिलते रहते हैं और गली-गली कलाकारों को पुरस्कार बाँटे जाने लगे हैं। बात करते हैं विशेष पुरस्कारों और सम्मान की।

* ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने आठ ऑस्कर पुरस्कार जीते। ‘जय हो’ के लिए संगीतकार ए.आर. रहमान और गुलजार को ऑस्कर मिला। वही रसूल पोकुट्टी (साउंड इंजीनियर) को भी इसी फिल्म के लिए ऑस्कर मिला।

* उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रहने वाली 6 वर्षीय पिंकी के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र ‘स्माइल पिंकी’ को भी ऑस्कर अवॉर्ड मिला।

* वर्ष भर ए.आर. रहमान का नाम चर्चा में रहा और उन्हें ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड’ (संगीत में मौलिक रचना) मिला।

* लॉस एंजिल्स में सातवें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए अनिल कपूर को ‘लम्हे’ में अभिनय और ‘गाँधी माय फादर’ फिल्म निर्माण हेतु सम्मानित किया गया।

* भारत सरकार द्वारा अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन, हेलन, कुमार सानू, उदित नारायण, अमीन सयानी, पिनाज मसानी और हृदयनाथ मंगेशकर को पद्मश्री दी गई। पार्श्व गायिका शमशाद बेगम को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

* मध्य प्रदेश शासन द्वारा लता मंगेशकर सम्मान संगीतकार रवि को मिला, जबकि किशोर कुमार सम्मान गीतकार गुलशन बावरा (मरणोपरांत) को दिया गया।

* यश चोपड़ा, गुरिंदर चड्‍ढा तथा इरफान खान को सिनेमा में योगदान हेतु ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स द्वारा विशेष सम्मान दिया गया।

राष्ट्रीय पुरस्कार
55 वें राष्ट्रीय पुरस्कार (2007) का वितरण राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल द्वारा :

दादा साहेब फालके अवॉर्ड : मन्ना डे (पार्श्वगायक)
सर्वोत्तम फिल्म : काँचीवरम (तमिल)
सर्वोत्तम अभिनेता : प्रकाश राज (काँचीवरम)
सर्वोत्तम अभिनेत्री : उमा श्री (फिल्म - गुलाबी टॉकीज/कन्नड़)
सर्वोत्तम निर्देशक : अडूर गोपालकृष्णन (नालू पेन्नुगल / मलयालम)
सर्वोत्तम संगीतकार : ओसेपच्चन (आरे कादल/मलयालम)
सर्वोत्तम निर्देशक हिन्दी : अमृत सागर (1971)
सर्वोत्तम निर्देशक अँग्रेजी : ऋतुपर्णो घोष (द लास्ट लिअर)
सर्वोत्तम गीतकार : प्रसून जोशी (माँ/ तारे जमीं पर)
सर्वोत्तम गायक : शंकर महादेवन (माँ / तारे जमीं पर)
सर्वोत्तम गायिका : श्रेया घोषाल (ये इश्क हाय/ जब वी मेट)
सर्वोत्तम मनोरंजक फिल्म : चक दे इण्डिया
सर्वोत्तम पटकथा लेखक : फिरोज अब्बास खान (गाँधी माय फादर)
राष्ट्रीय एकता के लिए नरगिस दत्त अवॉर्ड : धर्म (भावना तलवार)