• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नायिका
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. गोल्ड फेशियल : रूप को निखारे, सोने सा दमकाए
Written By WD

गोल्ड फेशियल : रूप को निखारे, सोने सा दमकाए

गोल्ड फेशियल : रूप को निखारे, सोने सा दमकाए - गोल्ड फेशियल : रूप को निखारे, सोने सा दमकाए
फेशियल आजकल पुरुष और स्त्री दोनों कराते हैं। खूब चलन में हैं। फेशियल के बिना किसी कार्यक्रम में नहीं जाते हैं।  शादी और अन्य कार्यक्रमों में तो पूरा मसाज होता है। परंतु अब फेशियल में और खूबियां जु़ड़ गई हैं। समय के साथ इसमें भी और निखार आ रहा है। अब सोने की बर्क से फेशियल कराने का दौर आ रहा है। कीमत भी लिहाजा वैसी ही है। सोने की वर्क का फेशियल लंदन में खासा क्रेज लिए हुए है।
 

 

 
80 मिनट के फेशियल की कीमत 180 पौंड (यानी करीब 14400 रु.) है। सोने के वर्क को मसाज के दौरान लगाया जाता है। फेशियल करने वाली कंपनी यूएमओ का दावा है कि इस तरह का मसाज कराने से त्वचा और जवां, निखरी हुई और उजली हो सकेगी। 
 
हालांकि भारत में इस तरह से सोने के वर्क के सेवन और लगाने की पुरानी परंपरा रही है। यहां तक कि यह भी कहा जाता है कि क्लीयोपेट्रा हर रात सोने का बर्क लगाकर सोती थी। जबकि चीन की महारानी अपने चेहरे पर सोने के रोलर मसाज के दौरान फिराती थीं। यूएमओ कंपनी का यह दावा है कि साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन प्लेस स्पा में यह विधा विकसित की गई है। ब्यूटी ट्रीटमेंट की दिशा में यह विलासिता बढ़ाने की निशानी है।  
 
अब फेशियल ब्रिटेन में ही नहीं हर जगह मौजूद है। अमेरिका में कंपनी के सीईओ श्री रॉन रेजेग्गी का कहना है कि कई बार त्वचा स्वर्ण को स्वीकारती नहीं है। सामान्य तौर पर शरीर हर 28 दिन में नई कोशिका बनाता है। परंतु स्वर्ण के ट्रीटमेंट से यह प्रक्रिया तेज हो सकती है।