dharma sangrah
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

BBChindi

अब आप कटप्पा को मोबाइल में मार सकेंगे

Last Modified:?> Friday, 10 February 2017 (12:23 IST)
Widgets Magazine
बीते सात की पॉपुलर फ़िल्म 'बाहुबली' के निर्देशक ने बनाने वाली कंपनी मूनफ्रॉग लैब्स के निदेशक मार्क स्कैग्स से मुलाक़ात की है। दोनों के बीच बाहुबली के मोबाइल गेम को ले कर बात हुई है। फ़िल्म बनाने वाली कंपनी अर्का मीडियावर्क्स के आधिकारिक फ़ेसबुक पन्ने और ट्विटर हैंडल ने दो तस्वीरें जारी की हैं।
फ़ेसबुक पन्ने पर लिखा है, "एसएस राजमौली के साथ फार्मविल और लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स गेम्स के निर्माता मार्क स्कैग्स से मुलाक़ात की और बाहुबली मोबाइल गेम बनाने के बारे में चर्चा की। आने वाले दिनों में आपको रोमांचक चीज़ें मिलेंगी....नज़र बनाए रखें।"
 
बाहुबली फ़िल्म के आधिकारिक फ़ेसबुक पन्ने ने इस पोस्ट को शेयर किया है। मार्क स्कैग्स ने भी इस ट्वीट को रीट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, "मुलाक़ात बढ़िया रही। निर्देशक और मास्टर कहानीकार से मिलकर अच्छा लगा।"
 
जिसने 'बाहुबली' को जुबां दी
इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं हैं कि बाहुबली मोबाइल गेम जल्द ही आनेवाला है। डगलस डाएल ने लिखा, "मैंने सालों पहले फार्मविल खेलना बंद कर दिया था, लेकिन मैं पहले ही दिन बाहुबली गेम ज़रूर डाउनलोड करूंगा।" राज किरण ने लिखा, "अगर मैं सही सोच रहा हूं तो बाहुबली रणनीति पर आधारित गेम होगा।"
 
'बाहुबली 3' भी बनाएंगे राजामौली
बीते साल 'बाहुबली: द बिगनिंग' फ़िल्म रिलीज़ हुई थी जिसे दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया था। फ़िल्म का दूसरा और आख़िरी भाग 'बाहुबली: द कंक्लूज़न' इस साल 28 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में प्रभाष, राणा डग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, रमैया कृष्णन और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं।
BBChindi
Read more on : बाहुबली मोबाइल गेम Katappa Bahubali Mobile Game कटप्पा