biodatamaker
Mon, 2 Nov 2026

Notifications

BBChindi

सोशल: बेटी को रेप से बचाने के लिए 'राष्ट्रीय बेटी'?

Last Modified:?> Thursday, 1 June 2017 (12:02 IST)
राजस्थान हाईकोर्ट के एक जज ने को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की सिफारिश कर इससे जुड़े विवादों को और हवा दी है। जस्टिस महेश चंद्र शर्मा जिस दिन रिटायर होने वाले थे उसी दिन उन्होंने यह सिफारिश की।
 
जस्टिस शर्मा की सिफारिश को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म है। आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने इसे लेकर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है। लांबा ने पूछा कि गाय को हत्या से बचाने के लिए राष्ट्रीय पशु घोषित करोगे और बेटी अगर कोख में बच जाए तो उसे बलात्कार से बचाने के लिए क्या करोगे?
 
अलका लांबा के इस ट्वीट का कई लोगों ने समर्थन किया है तो कई लोगों ने उन पर ही हमला भी बोला है। वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडे ने लिखा है, ''माता को जानवर कहोगी तो माता राणी का शाप लगेगा। सुना नहीं इब तो मोर भी ब्रह्मचारी बटुक सै।''
लांबा के ट्वीट पर कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने उन्हीं की बात को आगे बढ़ाया है। मनीष खंडेलवाल ने लिखा है, ''फिर तो राष्ट्रमाता ही घोषित कर दिया जाना चाहिए।'' ज्ञानचंद गांगुली नाम के एक शख़्स ने अलका के ट्वीट पर टिप्पणी की है, ''तो लड़कियों को राष्ट्रीय बहन घोषित कर दो।''
 
वहीं बिक्रम सिंह नाम के एक व्यक्ति ने इस ट्वीट पर अपनी टिप्पणी में लिखा है, ''ये भाजपा वालों के दिखाने के दांत और हैं और खाने के और हैं। दिखाने के लिए बनते हैं देशभक्त, पर हैं देशद्रोही।
BBChindi
Read more on : अलका लांबा जस्टिस महेश चंद्र शर्मा ट्विटर गाय राष्ट्रीय पशु Cow Twitter National Animal Alka Lamba Justice Mahesh Chandra Sharma