गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Porsche, Germany luxury car, automobile news
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (19:53 IST)

पोर्शे ने लांच की दो नई कारें

पोर्शे ने लांच की दो नई कारें - Porsche, Germany luxury car, automobile news
जर्मनी लग्जरी कार कंपनी पोर्शे ने दो नए वाहन 718 केमैन व 718 बाक्स्टर भारतीय बाजार में पेश किए। दिल्ली शोरूम में इनकी कीमत क्रमश: 81.63 लाख रुपए व 85.53 लाख रुपए रखी गई है।
पोर्शे इंडिया के प्रबंध निदेशक पवन शेट्टी ने कहा कि कंपनी की बाक्स्टर एस व कैमेन एस की कीमत 911 के बहुत आसपास थी। कंपनी ने एक अलग मूल्यवर्ग के लिए नए वाहन पेश किए हैं। कंपनी के वाहन 911 की कीमत 1.47 करोड़ रुपए हैं जबकि 718 कैमेन व 718 बाक्स्टर की कीमत 80-86 लाख रुपए के दायरे में है। शेट्टी ने कहा कि पिछले साल पोर्शे ने भारत में लगभग 500 गाड़ियां बेचीं।
ये भी पढ़ें
जानिए, कितनी है जयललिता और शशिकला की संपत्ति