शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल : (27 अक्टूबर से 3 नवंबर 2014)

साप्ताहिक राशिफल : (27 अक्टूबर से 3 नवंबर 2014)

साप्ताहिक राशिफल : (27 अक्टूबर से 3 नवंबर 2014) - साप्ताहिक राशिफल : (27 अक्टूबर से 3 नवंबर 2014)
मेष
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 22 भाग्यशाली रंग भूरा।
 
इस सप्ताह के शुरुआती दौर से सेवा व व्यापार क्षेत्रों में अनुकूल बढ़त हासिल होगी, बशर्ते सार्थक प्रयासों को कम न करें। भौतिक साधनों में अधिक व्यय के आसार रहेंगे। शैक्षिक व धार्मिक संदर्भों की लंबी यात्रा हो सकती है। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। संतान पक्ष को वैवाहिक जीवन से जोड़ने की भाग दौड़ बढ़ सकती है। भवन निर्माण व सुविधाएं अर्जित करने में धनाभाव की स्थिति हो सकती हैं। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।


 
वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग चमेली।
 
सरकारी व निजी क्षेत्रों में उच्चस्तरीय सेवा के अवसर रहेंगे। पिछले दिनों से जारी रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। कहीं न कहीं से धनलाभ होगा। व्यापारिक व पर्वतीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। वाहन व भवन खरीदने की आकांक्षा पूर्ण होगी। सुंदर व सुशील जीवनसाथी सपनों को संजोएगा। सेहत सुखद रहें इसलिए तामसिक आहारों व गुस्से से दूरी बनानी होगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हरा।
 
सामाजिक व पारिवारिक जीवनस्तर बेहतर बनाने हेतु प्रयास तीव्र होंगे। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। धर्म कार्यों की तरफ रुख होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। क्रीड़ा व शैक्षिक संदर्भों में कश्मकश करनी पड़ सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में विवादों से बचा जा सके इसलिए सूझबूझ के साथ जरूरी कागजातों को संभालकर रखें। बहते हुए पानी में नारियल बहाएं।
 
कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली पीला। 
 
इस सप्ताह आमदनी के स्रोतों को विकसित करने की तेज पहल रहेगी। कार्यक्षमताओं में इजाफा होगा। लंबित पड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में पिछले दिनों से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। भू-जायदाद व वाहन आदि से संबंधित दस्तावेजों को खुद ही संभालें। कहीं गुम होने की आशंका है। सेहत सुखद रहे इसलिए कार्य व विश्राम चक्र के अंतर को बनाए रखें। धर्मस्थलों में चावल व देशी घी का दान दें।

 

सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
आजीविका के क्षेत्रों में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों से नियुक्ति हेतु बुलावा आ सकता है। मातृ व ससुराल पक्ष से अनबन की स्थिति समाप्त होगी। पूंजी व दूरस्थ क्षेत्रों के व्यापारों में निजी स्तर पर कोई निर्णय करने से पहले संबंधित अधिकारियों की सलाह अपेक्षित रहेगी। प्रेम संदर्भों के लिहाज से यह समय तनावभरा हो सकता है। भू-जायदाद में आपके पक्ष को कोई नजदीकी कमजोर कर सकता है। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
 
कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।
 
राजनीतिक व सामाजिक इकाइयों में नेतृत्व क्षमताओं का सम्मान मिलेगा। स्थानीय बाजार में विश्वास कायम होगा। गुणवत्ताभरी वस्तुएं लोगों को लुभाएंगी। पिछले दिनों से लेन-देन में फंसी पूंजी हाथ लगेगी। निजी रिश्तों में मिठास लाने हेतु कश्मकश करनी पड़ सकती है। धार्मिक व व्यावसायिक यात्रा के योग रहेंगे। शत्रु पक्ष कानूनी पेचीदगियों में उलझाने की कोशिश करेंगे, अत: सावधानी अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।
 
तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
प्रशासनिक व राजकीय पक्ष मजबूत रहेगा। प्रबंधन व नेतृत्व संदर्भों में प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देते हुए आगे बढ़ेंगे। दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। पितृ व मातृपक्ष से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से बेकार की बातों में न उलझें। अच्छे व धार्मिक साहित्य की तलाश हो सकती है। संपत्ति मामलों में विवाद होने की आशंका है, किंतु अपनी मुस्तैदी से उन्हें हल करने में सफल रहेंगे। पक्षियों को दाना डालें।
 
वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सिल्वर।
 
फिल्म, चिकित्सा, विद्युत यांत्रिकी, अध्यापन से संबंधित क्षेत्रों में नाम रहेगा। सेहत सुखद व खिली हुई रहेगी। उच्च शिक्षा व कारोबार के संदर्भों में रुकी हुई वार्ताएं पुनः शुरू होंगी। आमदनी को उच्च बनाने की कोशिशें कुछ रुकावटों के बाद सफल होंगी, किंतु सार्थक प्रयासों को जारी रखें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खुद ही संभालें। पूंजी निवेश व प्रेम संदर्भों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। 
 
 

धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग हरा।
 
इस सप्ताह औद्योगिक इकाइयों व लघु व्यापार में कामयाबी मिलेगी। किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे, किंतु नवीन योजनाओं के क्रियान्वन की चुनौतियां रहेंगी। किया गया पूंजी निवेश बढ़त के साथ प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। विशेष मेहमानों के आगमन से व्यस्तता रहेगी, इस दौरान उनसे खास चर्चाएं हो सकती हैं। आर्थिक लाभप्रदता बढ़ाने हेतु कश्मकश करनी पड़ सकती है। पक्षियों को दाना डालें।
 
मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रिमसन।
 
सेवा व व्यापारिक क्षेत्रों में बढ़त हासिल होगी। सूचना, संचार, चिकित्सा, तकनीक के विविध उत्पादों में ग्राहकों को रिझाने के कारगर उपायों पर अमल हो सकता है। स्थानीय बाजार में वर्चस्व रहेगा। शहरी क्षेत्र में मकान खरीदने में सफल रहेंगे। लंबी व लाभकारी यात्रा के रहेंगे। युगल प्रेमियों को संबंधों में मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। उग्र होने से बचें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा लिखाएं।
 
कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
 
स्वास्थ्य बुलंद व उत्तम रहेगा, बशर्ते तामसिक आहारों से दूरी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मिल-जुलकर चलने की योग्यता रहेगी। शिक्षा व क्रीड़ा क्षेत्रों में उच्चस्तरीय प्रदर्शन हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। अचानक ही कोई मन को अनावश्यक बातों में उलझा सकता है, इससे बचना हितकर रहेगा। प्रेम संदर्भों में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
इस सप्ताह कार्य व व्यवसाय में बढ़त प्राप्त होगी। संबंधित अधिकारियों के मध्य कोई अहम बैठक होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सामाजिक व राजनीतिक संदर्भों के महत्वपूर्ण निर्णयों में अनुभवी व विश्वासपात्र से सलाह लें। सेहत खिली हुई व चुस्त रहेगी, बशर्ते हल्की कसरत में कोताही न करें। धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। किसी को अप्रिय शब्द न कहें। गरीब कन्या की शादी में सोने-चांदी के गहने व कपड़ों का दान दें।