शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल (16 से 23 दिसंबर 2012)

साप्ताहिक राशिफल (16 से 23 दिसंबर 2012)

मीन : मांगलिक कार्य संपन्न होंगे

Hindi Astrology Weekly | साप्ताहिक राशिफल (16 से 23 दिसंबर 2012)
मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 3 भाग्यशाली रंग मजेंटा।
क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संबंधित क्षेत्रों में नया कीर्तिमान स्थापित करने की इच्छा बलवती रहेगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सधी हुई व नियमित दिनचर्या स्वास्थ्य सुखों को बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग पीच।
कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। भू-जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
सेहत खिली हुई रहेगी। बशर्तें प्रसन्न चित्त रहते हुए संयमित शैली पर अमल करें। सितारे वित्तीय तरक्की के संकेत दे रहे हैं। कहीं से रूका हुआ धन पुनः प्राप्त होगा। खरीद-फरोख्त की लंबी यात्रा हो सकती है। किसी पुराने मित्र की मुलाकात से बीते दिनों की यादें ताजा होंगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
पारिवारिक जीवन में पिता व भाई से अनबन की स्थिति समाप्त होगी। बाजार की नब्ज टटोल लाभ बढ़ाने के पहलुओं पर सख्ती से अमल होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सेहत संदर्भों में कार्य व विश्राम चक्र का अतिक्रमण न करें। प्रेम संबंधों की प्रगति कुछ अंतराल के बाद होगी। तनाव से बचना बेहतर रहेगा।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग पीला।
वित्त, प्रबंधन, कला में नाम रहेगा। अचानक ही कोई बड़ी सफलता का समाचार मिलेगा। मनोबल उच्च रहेगा। भू-जायदाद के क्रय-विक्रय लाभकारी साबित होंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कुछ मामलों में एकाएक खर्च बढ़ सकते हैं, अनावश्यक व्यय से बचें। संतान पक्ष की शैक्षिक व वैवाहिक चिंताएं हो सकती हैं।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग केसरिया।
शिक्षा व निर्माण कार्यों में समयाभाव का एहसास होगा। किन्तु अपनी तत्परता व मुस्तैदी से सफलता का बिगुल बजाएंगे। पत्नी व बच्चों के मध्य प्यार व सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य संदर्भों में गिरावट की आशंका हैं, हल्की कसरत व सात्विक खान-पान का क्रम बनाएं रखें। लेन-देन के विवाद गहरा सकते है। अनावश्यक क्रोध से बचें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग रॉयल ब्लू।
स्वास्थ्य खिला हुआ व सुदृढ़ रहेगा। स्वजनों से सहयोग व प्यार मिलेगा। प्रतियोगी व सेवा क्षेत्रों में तरक्की रहेगी। वित्तीय उन्नति के अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। भू-जायदाद के विवादित मुद्दों पर आम सहमति बनेगी। पूंजी निवेश से पहले कम्पनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। कोई शरारती तत्व नाम बदनाम करने की साजिश रच सकता है। सावधानी रखें। प्रेम संदर्भों में मधुरता कायम रहेगी। भू-जायदाद के विवादों को हल करने में कुछ समय और लग सकता है। किन्तु सार्थक प्रयास सफल होंगे। धर्म कार्यों के योग रहेंगे।
धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
आय बढ़ाने के खास निर्णय हो सकते है। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कोई शुभ कार्य अचानक ही सफल होंगे। वाहन खरीदने व मकान के पुनर्निर्माण की तमन्ना पूर्ण होगी। प्रेम संदर्भों में तनाव उभर सकते है। क्रोध व तामसिक आहारों के सेवन से बचें। प्रतियोगी सफलताओं हेतु कड़ी मेहनत अपेक्षित रहेगी।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग सफेद।
इस सप्ताह किसी शैक्षिक व व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी को मात देने में सफल रहेंगे। भौतिक साधनों को जुटाने में धीरे-धीरे कामयाबी मिलेगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मिलजुल कर चलने के प्रयासों की सराहना होगी। भू-जायदाद में तीसरा पक्ष दावेदारी पेश कर परेशानी दे सकता है, इसलिए खरीदने से पहले उसकी वैधता को जांच लें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा।
इस सप्ताह आर्थिक कामयाबी के रास्ते खुलेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों में बांधने की आकांक्षा पूर्ण होगी। सामाजिक सरोकार के कार्य पूर्ण करने के प्रयासों की सराहना होगी। रूके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा समय और लग सकता है। सेहत नर्म होने की आशंका है। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।
करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। शिक्षा व संस्कारों को उच्च बनाने की मुहिम में भागीदारी रहेगी। निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। भू-जायदाद के अदालती मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है। यह समय सेहत संवारने का है।